सम्बंधित जानकारी
- छोटे पर्दे पर एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत
- ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा करना चाहते थे रणबीर कपूर
- 'पठान' के सेट से लीक हुई दीपिका पादुकोण की हॉट बिकिनी तस्वीरें, स्पेन में चल रही फिल्म की शूटिंग
- साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे सलमान खान, चिरंजीवी की 'गॉडफादर' में काम करने के लिए नहीं ले रहे फीस!
- 'हीरोपंती 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, साइबर क्राइम की दुनिया के जादूगर से मुकाबला करेंगे टाइगर श्रॉफ
लॉक अप : पायल रोहतगी के नॉमिनेशन पर भड़के संग्राम सिंह, बोले- वो असली खिलाड़ी...
अपनी मंगेतर पायल रोहतगी की हमेशा, एक ढाल की तरह रक्षा करनेवाले संग्राम सिंह उनके नॉमिनेशन पर भड़क गए हैं। लॉक अप शो, दिन ब दिन कुछ न कुछ नई चालें चल रहा हैं। कंटेस्टेंट के कन्फेशन और उनके टास्क, हर पल एक नई अग्निपरीक्षा हैं और संग्राम सिंह भी पायल के हर गेम को सपोर्ट करते हैं।
हाल ही में हुए पायल रोहतगी के नॉमिनेशन पर संग्राम सिंह नाराज हो गए हैं और उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि जितना मैं पायल को जानता हू उसके मुंह में जो रहता हैं वो बोल देती हैं। वो दोहरी भूमिका नही निभाती जो अंदर से कुछ और दिखे और बाहर कुछ अलग ही करे और इसी वजह से उसके दुश्मन सीधे बन जाते हैं।
उन्होंने कहा, बाकी लोग बगल में छुरी लेकर चलते हैं लेकिन ये बोल देती हैं और किसी के लिए कोई भी ईर्ष्या नही रखती। लोगो को ये बात पता चल जाएगी कि जो लोग मीठी मीठी बात करते हैं। वो मीठी छुरी चलाते हैं और पायल जो दिल में रहता हैं वही बोलती हैं।
संग्राम सिंह ने कहा, ये बात अगर समझ में आ जाए तो ये नॉमिनेशन महज एक फॉर्मेलिटी हैं क्योंकि वो एक असल खिलाड़ी हैं। वो कभी भी टीआरपी और पब्लिसिटी खींचने के लिए कोई मनघड़ंत कहानी नही गढ़ती, वो जो कहती हैं सच कहती हैं और उसमे गेम को जीतने की पूरी काबिलियत हैं।
