1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny leone daniel weber 11th wedding anniversary

सनी लियोनी की शादी को 11 साल पूरे, शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन | sunny leone daniel weber 11th wedding anniversary

Sunny Leone
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और डेनियल वेबर फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सनी ने अपनी शादी की एक अनसीन तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

 
इस तस्वीर में सनी लियोनी शादी का जोड़ा पहने गुलाब के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। वहीं डेनियल वेबर क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म निभाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने बताया कि उन्होंने शगुन के पैसों से अपनी शादी के रिसेप्शन का भुगतान किया था।
 
सनी लियोनी ने लिखा, शादी को आज 11 साल हो गए है। एक ऐसा समय जब हमारे पास कोई पैसा नहीं था, 50 से भी कम मेहमान शादी में आए थे। शादी के रिसेप्शन का खर्च हमने शगुन के लिफाफों में आए पैसों से किया था। फूलों का इंतजाम बिल्कुल बेकार, शराब के नशे में लोगों की उल्टी-सीधी स्पीच और केक हमारी शादी का बहुत ही खराब था।
 
उन्होंने लिखा, ये सारी चीजें एक रिमाइंडर है उसके लिए कि हम दोनों साथ में कितान दूर निकल आए हैं। और हमने जो प्यार शेयर किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी। हैपी ऐनिवर्सरी बेबी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल में वह वेब सीरीज अनामिका में नजर आई थीं। सनी लियोनी जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में भी धमाका मचाने जा रही हैं। मलयाली फिल्म रंगीला और तमिल फिल्म वीरमादेवी में दिखेंगी। 
 
अगला लेख
लॉक अप : मंदाना करीमी बोलीं- मुनव्वर फारूकी के बाप की जेल नहीं, कॉमेडियन ने दी सख्त चेतावनी