सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ट्विटर पर भिड़े: अमिताभ ने कहा अजय का रिकॉर्ड है रूल तोड़ने का, तो अजय ने भी दिया जवाब
- विल स्मिथ को महंगा पड़ा क्रिस रॉक्स को थप्पड़ मारना, अकादमी ने 10 साल के लिए किया बैन
- इस शख्स ने किया संजय दत्त को 'केजीएफ चैप्टर 2' में काम करने के लिए प्रोत्साहित, निभाएंगे 'अधीरा' का किरदार
- जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक से दूसरी बार की सगाई
- Happy Birthday : 74 साल की हुईं जया बच्चन, महज 15 साल की उम्र में रखा था फिल्मों में कदम
सोनू सूद को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, जानिए क्यों है खास | sonu sood gets uae golden visa
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोनाकाल में लोगों की मदद करके खूब लोकप्रियता हासिल की है। अब सोनू सूद को संयुक्त अरब अमीरात की सरकार (दुबई) ने गोल्डन वीजा दिया है। इस खुशखबरी को सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।
सोनू सूद ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गोल्डन वीजा लेते दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, संयुक्त अरब अमीरात की सरकार से प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा प्राप्त करके बहुत खुश हूं। मैं अपने इस सम्मान के लिए मिस नाडा का धन्यवाद कहता हूं।'
बता दें कि अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स गोल्डन वीजा प्राप्त कर चुके है। जिसमें संजय दत्त, बोनी कपूर, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर, उर्वशी रौटेला, सुनील शेट्टी और शाहरुख खान का नाम शामिल है।
बता दें कि गोल्डन वीजा लॉन्ग टर्म रेसिडेंस इवेंट है जिसकी अवधि 10 साल होती है। साल 2020 में यूएई सरकार ने इस वीजा की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली लोगों को गल्फ कंट्रीज में बसाना है।
