1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol son karan deol gets engaged to get married soon

सनी देओल के घर जल्द बजेगी शादी की शहनाई, करण देओल ने चुपचुप तरीके से की सगाई | sunny deol son karan deol gets engaged to get married soon

sunny deol and karan deol photo
  • करण देओल ने अपने दादा की शादी की सालगिरह पर की सगाई
  • जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं करण
  • 2019 में करण ने किया था बॉलीवुड डेब्यू 
karan deol got engaged : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने दादा धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर सगाई की है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नही है कि करण की होने वाली दुल्हन कौन हैं।
 
खबरों के अनुसार करण देओल जून में शादी के बंधन में बंध जाशएंगे। शादी को कम वक्त बचा है ऐसे में देओल परिवार तैयारियों में जुट गया है। करण की शादी उनकी सगाईकी तरह ही बेहद प्राइवेट तरीके से होगी। इस शादी में केवल परिवार वाले और कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार करण देओल किसको डेट कर रहे हैं, ये अभी प्राइवेट रखा गया है। करण देओल की मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखती हैं। हालांकि करण देओल की शादी की न्यूज को परिवार की तरफ से अभी कंफर्म नहीं किया गया है। 
 
बता दें कि करण देओल की उम्र अभी 32 साल हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया था। इसके बाद वह अपने चाचा अभय देओल के साथ फिल्म वेले में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इन एक्टर्स ने ओटीटी शो में अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन से जीता फैंस का दिल