सम्बंधित जानकारी
- मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ, 2027 में ओटीटी पर करेंगी धमाका!
- 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज, देसी महिला सुपारी किलर के रोल में दिखीं हुमा कुरैशी
- 49 की उम्र, 150 प्रपोजल... फिर भी क्यों कुंआरे हैं मीका सिंह?
- तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक पी. भारतीराजा का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- विक्रम भट्ट ने खोले राज: कंगाली में जीते थे, फिर भी कर रहे थे सुष्मिता सेन को डेट
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म में दिखेगा इंसानियत बनाम नफरत का संघर्ष
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने किया है।
मोशन पोस्टर में विभाजन के दौर की पीड़ा, संघर्ष, साहस और मानवीय भावनाओं की झलक दिखाई गई है। फिल्म की कहानी ऐसे नायक के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने नफरत और भय के माहौल में भी साहस और मानवता का रास्ता चुना।
फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'बंटवारा 1947' राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी को करीब 30 साल बाद फिर साथ ला रही है। इससे पहले दोनों ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सफल और यादगार फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के अनुसार, 'बंटवारा 1947' देश के विभाजन की स्मृति से जुड़े अवसर पर 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मोशन पोस्टर के जारी होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।
