1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bobby deol alia bhatt alpha teaser father daughter spy story

Alpha Teaser: बॉबी देओल बने खतरनाक मेंटर, आलिया भट्ट को बनाया किलर एजेंट

Alpha teaser
बॉलीवुड के सबसे बड़े स्पाई फ्रेंचाइजी 'YRF स्पाई यूनिवर्स' में एक नया और बेहद खतरनाक अध्याय जुड़ने जा रहा है। यशराज फिल्म्स की पहली फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर में आलिया भट्ट का अब तक का सबसे खूंखार और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिल रहा है।
 
टीज़र की शुरुआत एक बेहद शांत और खूबसूरत पिता-बेटी की डेट से होती है। लेकिन यह 'स्वीट मोमेंट' पलक झपकते ही एक डार्क टोन में बदल जाता है। आलिया भट्ट को उनके पिता और मेंटर बाबा (बॉबी देओल) 18वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। लेकिन इस बधाई के साथ ही वह आलिया के हाथ में एक कमरे की चाबी और उनका पहला सीक्रेट मिशन सौंप देते हैं।
 
आलिया पहले थोड़ा निराश होती हैं क्योंकि उसे लगता है कि उसके पिता ने उसके जन्मदिन के लिए एक शानदार डिनर प्लान किया था। लेकिन बॉबी देओल उन्हें याद दिलाते हैं कि उसने अपनी पूरी जिंदगी इसी पल और इसी ट्रेनिंग के लिए बिताई है।
टीज़र इसके बाद सीधे हाई-स्पीड गियर में आ जाता है। फ्लैशबैक दृश्यों के जरिए दिखाया गया है कि कैसे बॉबी देओल आलिया को बचपन से ही एक घातक सैनिक बनाने के लिए क्रूर ट्रेनिंग देते हैं। टीज़र में वह आलिया की बांह पर 'अल्फा' संगठन का लोगो भी टैटू करते नजर आते हैं।
 
यह वही स्पाई संगठन है जिसे भारत के 'नेक्स्ट-जेन सोल्जर्स' तैयार करने के लिए एक गुप्त प्रोग्राम के तहत बनाया गया है। टीज़र के अंत तक आलिया भट्ट फुल-ऑन एक्शन मोड में आकर दुश्मनों की धज्जियां उड़ाती दिखती हैं और उनकी इस कामयाबी पर उनके पिता के चेहरे पर एक गर्व की चमक दिखाई देती है।
'अल्फा' का कनेक्शन सीधे 2025 में आई रितिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर 2' से है। 'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दर्शकों को बॉबी देओल के किरदार की एक झलक दिखाई गई थी, जहाँ वह एक छोटी बच्ची को ट्रेन कर रहे थे। 'अल्फा' का टीज़र ठीक उसी टाइमलाइन को आगे बढ़ाता है, जहां वह छोटी बच्ची अब 18 साल की हो चुकी है और मैदान में उतरने के लिए तैयार है।
 
हालांकि टीजर में फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी के किरदार पर सस्पेंस रखा गया है। फिल्म की पटकथा को बॉलीवुड के मशहूर लेखक श्रीधर राघवन और सौमिल शुक्ला ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन 'द रेलवे मेन' फेम शिव रवैल ने किया है। 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म में दिखेगा इंसानियत बनाम नफरत का संघर्ष