1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif ott debut comeback 2027 after motherhood

मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ, 2027 में ओटीटी पर करेंगी धमाका!

Katrina Kaif OTT debut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं। मां बनने के बाद से लाइमलाइट से दूर चल रहीं कैटरीना अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने का मन बना चुकी हैं। हालांकि, इस बार उनका यह कमबैक सिल्वर स्क्रीन पर न होकर, डिजिटल यानी ओटीटी की दुनिया में हो सकता है। 
 
खबरों के अनुसार कैटरीना कैफ अपने करियर की नई पारी के लिए बड़े बजट के स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजरें गड़ाए हुए हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर, 2025 को अपने बेटे विहान कौशल का दुनिया में स्वागत किया था। पैरेंटहुड के इस खूबसूरत दौर का आनंद लेने के लिए कैटरीना ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और वे पूरी तरह से एक 'हैंड्स-ऑन मदर' की भूमिका निभा रही थीं। 
विक्की कौशल ने भी कई इंटरव्यू में कैटरीना को उनके मातृत्व के सफर के लिए एक 'वॉरियर' कहकर सराहा था। अब, जब विहान थोड़ा बड़ा हो रहा है, कैटरीना ने अपनी वर्क-लाइफ को री-बैलेंस करना शुरू कर दिया है।
 
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ ने नए प्रोजेक्ट्स के लिए स्क्रिप्ट्स पढ़ना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना मां बनने के बाद अपनी जिंदगी के इस नए फेज को बहुत एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन साथ ही वे एक दमदार स्क्रिप्ट की तलाश में भी हैं। 
 
कैटरीना किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने की जल्दबाजी में नहीं हैं। वे 2027 के सेकेंड हॉफ तक सेट पर लौटने का प्लान कर रही हैं, और इसके लिए वे ओटीटी स्पेस को बेहद गंभीरता से एक्सप्लोर कर रही हैं।
 
'वेलकम', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'एक था टाइगर' जैसी ब्लॉकबस्टर कमर्शियल फिल्में देने वाली कैटरीना के लिए ओटीटी पर डेब्यू करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इसके मुख्य रूप से तीन कारण माने जा रहे हैं। पहला लॉन्ग-फॉर्मेट (वेब सीरीज) में अभिनेताओं को अपने किरदार की परतों को खोलने का ज्यादा समय मिलता है, जो 2 घंटे की कमर्शियल फिल्म में मुमकिन नहीं होता।
 
फिल्मों की तुलना में ओटीटी सीरीज के शूटिंग शेड्यूल काफी व्यवस्थित होते हैं, जिससे कैटरीना कतरिना को अपने बेटे विहान की परवरिश के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकेगा। साल 2024 में आई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ कैटरीना की संजीदा एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। कैटरीना अब उसी लीग को आगे बढ़ाते हुए कुछ नया और एक्सपेरिमेंटल करना चाहती हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Alpha Teaser: बॉबी देओल बने खतरनाक मेंटर, आलिया भट्ट को बनाया किलर एजेंट