1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan saree look goes viral shahrukh khan react

सुहाना खान का ट्रेडिशनल दिवाली लुक, शाहरुख ने पूछा- साड़ी तुमने बांधी? | suhana khan saree look goes viral shahrukh khan react

suhana khan
बी-टाउन में इन दिनों दिवाली पार्टीज की धूम है। इस पार्टीज में बॉलीवुड हसीनाओं का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिल रहा है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में शाहरुख की लाड़ली सुहाना खान ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से सभी का दिल जीत लिया। 

 
अब सुहाना ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में सुहाना साड़ी पहने नजर आ रही हैं। सुहाना सिमरी बेग कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज पहना है।
 
सुहाना का यह ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस और सेलेब्स सुहाना की तस्वीरों पर जमकर कमेंय कर रहे हैं। वहीं शाहरुख ने भी अपनी बेटी की तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। किंग खान ने कमेंट किया, 'जिस गति से ये बड़े हो रहे हैं, समय के नियम सब धरे के धरे रह गए हैं। इतनी सुंदर (क्या आपने खुद साड़ी बांधी है?)' 
 
पिता के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए सुहाना ने लिखा, 'लव यू पापा। नहीं मैंने नहीं मां ने मेरे लिए किया है।' गौरी खान ने भी अपनी बेटी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'साड़ियां बहुत टाइमलेस होती हैं।'
 
बता दें कि सुहाना खान इन दिनों कई दिवाली पार्टीज में शिकरत कर रही हैं। सुहाना जल्द ही एक्टिंग डेब्यू भी करने वाली हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यशराज फिल्म्स ने निभाई दोस्ती, सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' को करेगा डिस्ट्रीब्यूट