1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sukesh chandrashekhar wrote letter from jail disclosure about jacqueline fernandez

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से लिखी चिट्ठी, जैकलीन फर्नांडिस को लेकर कही यह बात

Sukesh Chandrashekhar
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों ठग सुकेश चंद्रशेखर संग नजदीकियों की वजह से सुर्खियों में हैं। पुलिस ने सुकेश के ‍खिलाफ 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले में दायर चार्जशीट में जैकलीन को भी आरोपी बनाया है। जैकलीन को सुकेश ने कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे।

 
जैकलीन और सुकेश के नजदीकियों के कई फोटो भी लीक हुए थे। बीते दिनों खबर आई थी कि जैकलीन, सुकेश के प्यार में इस तरह दीवानी थी कि वह उससे शादी की प्लानिंग कर रही थीं। वहीं अब सुकेश ने जेल से अपने वकील को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने जैकलीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
 
खबरों के अनुसार सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा, अभी मेरे ऊपर जो आरोप है, वो महज अभी आरोप है, सिर्फ एक कहानी है, जिन्हें कोर्ट में सबूतों के साथ पेश करना होगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जैकलीन को पीएमएलए के तहत आरोपी बना दिया गया है। 
 
सुकेश ने लिखा, हम दोनों एक रिश्ते में थे और उसी के तहत मैंने जैकलीन और उसके परिवार को गिफ्ट दिए। इसमें जैकलीन का क्या दोष। जैकलीन ने मुझसे कभी कुछ नही मांगा। बस वो चाहती थी मैं उससे प्यार करूं और हमेशा उसके साथ खड़ा रहूं। मैंने जैकलीन को जो भी गिफ्ट दिए, वो सारी मेरी मेहनत की कमाई का हिस्सा था। मैं आने वाले समय में ट्रायल के दौरान कोर्ट में यह साबित भी कर दूंगा।
 
सुकेश ने यह भी लिखा कि मैं आने वाले वक्त में हर हाल में कोर्ट में ये साबित करूंगा कि जैकलीन और उनके परिवार को जबरदस्ती इस मामले में घसीटा जा रहा है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। मुझे विश्वास है कि मैं एक दिन जैकलीन को वो सब कुछ लौटा दूंगा जो उसने खोया है, साथ ही उसे निर्दोष साबित करवाऊंगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रभास, इतने करोड़ रुपए है नेटवर्थ