malaika arora workout hot photo on instagram
Updated: Wed, 23 Oct 2024 (12:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं। मलाइका की तरह टोन्ड फिगर पाना आज हर लड़की का सपना है। मलाइका इस फिगर को मेंटेन करने के लिए जिम में हार्ड वर्कआउट तो करती ही हैं साथ में कड़ी डाइटिंग भी फॉलो करती हैं।
मलाइका अरोरा एक दिन भी जिम मिस नहीं करती हैं। वह जिम में तीन दिन वेट लिफ्टिंग करती हैं। मलाइका अक्सर अपने वर्कआउट के फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
बीते दिनों मलाइका अरोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉट और सेक्सी जिम लुक में वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर की थी। फोटो में मलाइका ब्लू कलर की जिम शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो एक व्यायाम करती हुई नजर आ रही हैं।
फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा था, प्रैक्टिस ही आपको परफेक्ट बनाती है और मैं अभी भी इस पर काम कर रही हूं। तो इस हफ्ते की शुरुआत कुछ स्ट्रेच, मोड़, योगा से करें। इसके अलावा मलाइका अक्सर ऐसे मोटिवेशनल पोस्ट करती रहती हैं।
मलाइका अरोरा ने हाल ही में अपने योगा सेंटर की शुरुआत भी की है। मलाइका के मुताबिक योग और ध्यान लगाने से ना केवल उनका मन शांत होता है बल्कि स्ट्रेस से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा वह जब भी जिम से बोर हो जाती हैं तब स्विमिंग करती हैं।
मलाइका अपनी डाइट का बेहद ख्याल रखती हैं। वह वजन को मेंटेन करने के लिये दिन में पांच बार खाती हैं। मलाइका दिन की शुरुआत गरम पानी, शहद और नींबू से करती हैं। इसके अलावा वह एक लीटर डिटॉक्स वॉटर पीती हैं।
मलाइका अरोरा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं, वह जिम में कड़ी एक्सरसाइज करने के अलावा किक बॉक्सिंग, एरोबिक डांस, भरतनाट्यम, जैज और रशियन बैले तथा हिप हॉप भी करती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें