1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sugandha mishra announced her pregnancy flaunts baby bump

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनने जा रही हैं मां, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Sugandha Mishra pregnancy
Sugandha Mishra pregnancy: फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। यह कॉमेडियन कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। नवरात्री के खास दिन पर सुगंधा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।
 
सुगंधा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में उनके साथ साकेत भोसले भी नजर आ रहे हैं। दोनों समंदर किनारे पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं। सुगंधा मिश्रा मैरून कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, 'अभी बेस्ट का आना बाकी है...हमारे नए एडिशन से मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।'
 
फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने किला, 'आउउउउ... गॉड ब्लेस।' भारती सिंह ने कमेंट किया, 'बधाई हो डियर, गॉड ब्लेस यू।'
 
बता दें कि सुगंधा मिश्रा और डॉक्टर संकेत भोसले ने 26 अप्रैल 2021 को शादी रचाई थी। अब शादी के दो साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं। सुंगधा एक कॉमेडियन, एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर हैं। वहीं संकेत भोसले भी फेमस कॉमेडियन हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मशहूर राइटर-डायरेक्टर, रवींद्र पीपट का निधन, हार्ट अटैक की वजह से ली अंतिम सांस