1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. writer and director ravindra peepat passes away

मशहूर राइटर-डायरेक्टर, रवींद्र पीपट का निधन, हार्ट अटैक की वजह से ली अंतिम सांस | writer and director ravindra peepat passes away

Famous director passes away
Ravindra Peepat passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के राइटर और डायरेक्यर रवींद्र पीपट का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंब समय से कैंसर से पीड़ित थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
 
रवींद्र पीपट ने फिल्म 'लावा' के निर्देशन से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था। रवींद्र पीपट को काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल, वारिस  और घर आया परदेशी ‍जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 
 
रवींद्र पीपट ने रणधीर कपूर, पूनम ढिल्लों स्टारर फिल्म 'बीवी ओ बीवी' का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'पंजाब बोलदा' भी बनाई थी।  
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनने जा रही हैं मां, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप