कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का पहला पोस्ट, लिखा- अल्लाह सब देख रहा है
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में दीपिका की कैंसर की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद दीपिका आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट हो चुकी है। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम लगातर उनकी हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं।
शोएब इब्राहिम ने बीते दिन सर्जरी के बाद दीपिका की पहली झलक दिखाई थी। वहीं अब लिवर कैंसर के खुलासे और सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने पहली पोस्ट की है।
दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अल्लाह सब देख रहा है। अल्लाह सब जानता है। वह सब ठीक कर देगा।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है।
बीते दिन शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दीपिका हॉस्पिटल का गाउन पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की गर्दन पर सफेद रंग की मेडिकल ड्रेसिंग लगी दिखाई दे रही है। दीपिका के चेहरे पर कमजोरी और थकान साफ झलक रही थी।
दीपिका के पति ने बताया था कि एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर हो गया है। इसके बाद दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। दीपिका कक्कड़ को कैंसर होने की खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें