1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonakshi Sinha starrer supernatural thriller film Nikita Roy trailer released

सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म निकिता रॉय का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Sonakshi Sinha
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में परेश रावल और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में हैं। ट्रेलर में सोनाक्षी शैतान, भूत-प्रेत यानी सुपरनेचुरल ताकतों का सामने करती हुई दिखीं। 
 
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'निकिता रॉय' में एक जासूस की भूमिका में दिख रही हैं। निकिता का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है, जो लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल निकिता को गाइड करते हैं।
 
ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और परेश रावल एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। फिल्म में डर, सस्पेंस के साथ खूब सारा थ्रिल भी लोगों को देखने को मिलने वाला है। 
सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' की रिलीज डेट भी ट्रेलर के साथ साझा की गई है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। फिल्म को निक्की खेमचंद भगनानी ने प्रोड्यूस किया है।
 
सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, एक ऐसी दुनिया में आइए, जहां हकीकत धुंधली और अज्ञात हावी हो जाता है। रोमांच और दिमाग घुमा देने वाले रहस्य के लिए तैयार हो जाइए। निकिता रॉय' को 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पूर्व पति पीयूष के निधन पर छलका शुभांगी अत्रे का दर्द, बोलीं- मुझे पता था कि ऐसा हो सकता है...