1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor ex husband sunjay kapur dies during polo match heart attack

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का चौंकाने वाला अंत: पोलो खेलते वक्त निगली मधुमक्खी और गई जान!

Kairhsma - Sunjay
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वह "Guards Polo Club" में पोलो का मैच खेल रहे थे, जब अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत खेल रुकवाने की बात कही और मैदान से बाहर चले गए। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
सूत्रों की मानें तो यह पूरी घटना उस वक्त घटी जब संजय कपूर पोलो खेलते समय गलती से एक मधुमक्खी निगल गए। मधुमक्खी के गले में डंक मारने से उनकी तबीयत और बिगड़ गई और इसी कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया।
 
संजय 'Aureus' नाम की पोलो टीम के संरक्षक थे और उस दिन वह होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम 'Sujan' के खिलाफ मैच खेल रहे थे। संजय कपूर देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल के पूर्व छात्र भी रहे हैं और वह लंबे समय से पोलो खेल और व्यवसाय से जुड़े रहे।
 
उनकी मौत की खबर की पुष्टि लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने की, जिन्होंने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए दुख जताया- "संजय कपूर के निधन से बेहद दुखी हूं। आज इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक गहरी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों को मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।"
 
दिलचस्प बात यह रही कि उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर थी, जो उनके निधन के कुछ घंटे पहले ही की गई थी।
 
संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा समय नहीं चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी समायरा और बेटा कियान। तलाक के बाद सुंजय ने प्रिय सचदेव से विवाह किया था।
 
करिश्मा और संजय के रिश्ते बेहद कड़वाहट से भरे रहे। करिश्मा ने अपने कटु अनुभव को लेकर संजय पर कई तरह के आरोप लगाए और कहा कि वे संजय के लिए महज ‘ट्रॉफी वाइफ’ थीं। संजय की मां से भी करिश्मा की नहीं बनी थी। दोनों ने रिश्ते को सुधारने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन पाई। 
अगला लेख
सोनी टीवी पर फिर लौटेगा रोमांस का जादू, आ रहा है 'बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन'