1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shivangi verma hits back after govind namdev reveals the story behind their viral photo

गोविंद नामदेव ने 40 साल छोटी शिवांगी वर्मा संग अफेयर की खबरों को बताया पब्लिसिटी स्टंट, एक्ट्रेस बोलीं- बुजुर्ग सठिया जाते हैं

Govind Namdev
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। बीते कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 70 साल के गोविंद नामदेव का नाम 30 साल की एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा संग जुड़ रहा है। 
 
यह खबरें तब शुरू हुई जब शिवांगी ने गोविंद संग एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होगी।' हालांकि इसके बाद गोविंद ने क्लियर किया कि ये रियल लाइफ लव नहीं है, रील लाइफ है। गोविंद नामदेव ने इसे फिल्म ‘गौरीशंकर गोहरगंज वाले’ के प्रमोशन स्टंट बताया।
 
वहीं अब शिवांगी वर्मा ने गोविंद वर्मा के दावों पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्टर का नाम लिए बिना एक पोस्ट शेयर किया है। शिवांगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सही कहा है किसी ने, बुजुर्ग बढ़ती उम्र में सठिया जाते हैं।'
 
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने कहा था, फिल्म ‘गौरीशंकर गोहरगंज’ वाले की पब्लिसिटी के लिए रोमांटिक एंगल बनाने का सुझाव दिया था। उन्होंने शुरू में शिवांगी के विचार से सहमति जताई थी। लेकिन बाद में, बिना उन्हें सूचित किए एक्ट्रेस ने फिल्म को इस तरह टैग किया, जिससे रिश्ते की अफवाहें फैल गईं और गलतफहमी पैदा हो गई।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्यों अपनी मौसी के घर जाते हैं भगवान जगन्नाथ? यहां जानिए वजह