1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when Disha Patani said that no guy find her hot and no one flirts with me

हॉट अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं दिशा पाटनी, कभी लड़के देखते तक नहीं थे

Disha Patani Birthday
दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन जिस दिशा पाटनी को लाखों फैंस बेहद हॉट मानते हैं। उन्हें देख आहें भरते हैं। उनकी फोटो दीवारों पर चिपकाते हैं या मोबाइल में वॉलपेपर बनाते हैं, उस दिशा पाटनी को एक समय लड़के देखते भी नहीं थे। 
 
दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में दिशा ने कहा था कि उनकी अब तक की जिंदगी में कोई उनके पास नहीं आया और ये कहा कि उसको वे हॉट लग रही हैं। किसी ने उनके साथ फ्लर्ट नहीं किया, न कभी कोशिश की। 
 
दिशा ने कहा था कि बचपन से मैं टॉमबॉय की तरह थी। मेरे पिता ने मुझे एक लड़के की तरह पाल पोस कर बढ़ा किया। 9वीं क्लास तक मेरे बाल लड़कों की तरह छोटे थे। दसवीं क्लास से मैंने बाल बढ़ाने शुरू किए।
 
दिशा ने बताया था कि स्कूल में वह चुपचाप रहने वाली लड़की थी। बहुत कम बोलती थी। आखिरी बेंच पर बैठी रहती थी और उन्हें कोई भी अट्रेक्टिव नहीं मानता था।
 
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दिशा बागी 2, मलंग, भारत, हीरोपंती 2, राधे, कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्में कर चुकी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का चौंकाने वाला अंत: पोलो खेलते वक्त निगली मधुमक्खी और गई जान!