1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actor kaikala satyanarayana passes away

साउथ के दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण का हुआ निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | south actor kaikala satyanarayana passes away

South Actor Death
Photo - Twitter
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे संमय से बीमार थे। 87 वर्ष की उम्र में कैकला सत्यनारायण ने शुक्रवार तड़के अंतिम सांस ली। 

 
कैकला सत्यनारायण के परिवार में उनकी पत्नी नागेश्वरम्मा, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद के महाप्रस्थानम में किया जाएगा। कैकला सत्यनाराणय के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
 
सत्यनारायण का जन्म कौथावरम, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश में हुआ था और उन्होंने विजयवाड़ा और गुडीवाड़ा में पढाई की। कैकला ने 1959 में फिल्म 'सिपाई कुटुरु' से फिल्म जगत में प्रवेश किया और लगभग छह दशकों के अपने करियर में 770 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने सीनियर एनटीआर के साथ भी काम किया।
 
कैकला सत्यनारायण ने फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएँ निभाईं, खासकर यम की भूमिका, जो दर्शकों के दिलों में बसी रही। अभिनय के अलावा, उन्होंने अपने घरेलू बैनर रामा फिल्म्स के तहत कई फिल्मों का निर्माण भी किया। सत्यनारायण राजनीति में भी सक्रिय थे और उन्हें 11वीं लोकसभा चुनाव में मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में चुना गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Filmfare OTT Awards 2022 : अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' को मिला बेस्ट फिल्म अवॉर्ड, देखिए पूरी लिस्ट