1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pathaan controvery deepika padukones bikini price

दीपिका पादुकोण की जिस बिकिनी पर मचा है बवाल, जानिए कितनी है उसकी कीमत | pathaan controvery deepika padukones bikini price

deepika padukone
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अपने पहले गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज के बाद से विवादों में घिरी हुई है। इस गाने में दीपिका पादुकोण अलग-अलग बिकिनी पहने सिजलिंग अंदाज में डांस करती दिख रही हैं।

 
वहीं दीपिका पादुकोण के बिकिनी के कलर को लेकर बवाल मचा हुआ है। दीपिका के भगवा कलर की बिकिनी पहनकर डांस करने पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका पादुकोण की जिस बिकिनी पर बवाल हो रहा है उसकी कीमत कितनी है। 
 
गाने में दीपिका पादुकोण नियॉन कलर की बिकिनी पहने दिख रही हैं। 'Louisa Ballau' ब्रांड की इस बिकिनी की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही हैं। 
 
एक सीन में दीपिका गोल्डन कलर के मेटैलिक स्विमसूट में भी नजर आईं। इसकी कीमत 11,850 बताई जा रही है। 
 
दीपिका पादुकोण इस गाने में शिमर पर्पल टॉप और स्कर्ट भी पहना है। इसके अलावा उन्होंने मल्टी कलर की टू-पीस‍ बिकिनी भी कैरी की है। जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपए हैं।
 
दीपिका पादुकोण ने 'बेशर्म रंग' गाने में अपने बोल्ड डांस मूव्स और बिंदास अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। उनका हर अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान के स्टारडम का दिखा जलवा, टीआरपी चार्ट में छाया 'बिग बॉस'