1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan to launch bodyguard shera son tiger in bollywood

सलमान खान निभाएंगे अपना वादा, बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने की कर रहे तैयारी!

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक्टिंग के साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान अब तक कई स्टारकिड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। वहीं अब सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को किया एक वादा पूरा करने जा रहे हैं। 

 
इसी बीच सलमान खान जल्द ही शेरा के बेटे टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। इसके लिए वह निर्देशक और टॉप एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। 
 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर की पहली फिल्म के लिए कथित तौर पर सतीश कौशिक से संपर्क किया है। उन्होंने सतीश कौशिक से इस फिल्म को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और बाकी चीजें तैयार है। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिए टाइगर के अपोजिट एक्ट्रेस की भी तलाश की जा रही है। सलमान खान फिल्म में काम करने के लिए दो-तीन एक्ट्रेस को खुद फोन भी कर चुके हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू होने वाली है।
 
बता दें कि सलमान खान इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा, प्रनूतन बहन, अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली, सई मांजरेकर और जहीर इकबाल जैसे सितारों को ब्रेक दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह कई नए एक्टर्स की मदद भी करते हैं। 
 
सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही टाइगर 3 और किसी का भाई किसी का जान में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह टाइगर 3 में दिखेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कोरोना, एक्सीडेंट, बीमारी और ऑपरेशन से 2022 में जूझते रहे ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज