शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ss rajamoulis film rrr song naatu naatu shortlisted for oscars 2023 best song category
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (15:21 IST)

एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की ऑस्कर 2023 में एंट्री, इस कैटेगरी में हुई शामिल

एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की ऑस्कर 2023 में एंट्री, इस कैटेगरी में हुई शामिल | ss rajamoulis film rrr song naatu naatu shortlisted for oscars 2023 best song category
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। वहीं अब इस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

 
फिल्म 'आरआरआर' को देश-विदेश में खूब सराहा गया था। एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म को ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया था। फिल्म को ऑस्कर की 'बेस्ट फीचर फिल्म' कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया था। 
 
इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को लेकर कैंपेन शुरू किया था और आरआरआर को 14 कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए सबमिट किया गया था। 'बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी' में 'नाटू नाटू' के अलावा 15 गाने और चुने गए हैं। 
 
'आरआरआर' के अलावा भारत की ऑफिशियल एंट्री गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' ने भी 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में शामिल हो गई है। पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' को भी इस कैटेगरी में शामिल किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
बाबा निराला के 'आश्रम' में झाड़ू-पोछा लगाने वाली ये एक्ट्रेस रीयल लाइफ में है बेहद बोल्ड