1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. indian idol 13 himesh reshammiya gets emotional post Vineet heart touching performance

इंडियन आइडल 13 : कंटेस्टेंट विनीत का गाना सुन इमोशनल हुए हिमेश रेशमिया

Indian Idol 13
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 13' में इस रविवार सदाबहार अभिनेत्रियों - आयशा झुल्का और नीलम कोठारी की मौजूदगी में स्पेशल एपिसोड - सेलिब्रेटिंग बॉलीवुड क्वीन्स होगा। यह एपिसोड दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर देगा, जहां वो 80 और 90 के दशक में वापस लौट जाएंगे।

 
लखनऊ के विनीत सिंह 'रूठके हमसे कभी' गाकर एक दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देंगे। विनीत की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए हिमेश रेशमिया ने कहा, शानदार परफॉर्मेंस। आपने इस यादगार गाने के साथ हमारे दिल के तारों को छेड़ दिया है। 
 
उन्होंने कहा, एक सच्चे सिंगर का टेस्ट सिर्फ उसकी आवाज़ या गाते समय एक्सप्रेशन के साथ इमोट करने से नहीं होता, बल्कि उस गाने को जी लेने से होता है। आपने वाकई हमें यह महसूस कराया कि आपने ये गाना अपने दिल से गाया है। यब गाना मजनू जी ने लिखा था, जिसे जतिन-ललित जी ने कंपोज़ किया था। जब तक चांद सितारे रहेंगे, तब तक ये गाने हमारे रहेंगे।
 
इस मौके पर मनमोहक सुंदरी आयशा जुल्का भी विनीत की तारीफ करते हुए कहेंगी, आप सचमुच मेरे फेवरेट हैं। जिस तरह से आप अपनी हर मुश्किलों से लड़ते हैं, उससे साबित होता है कि आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान निभाएंगे अपना वादा, बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने की कर रहे तैयारी!