1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhurandhar teaser out on ranveer singh birthday film release on 5 december

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Dhurandhar Movie Teaser
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बर्थडे पर फैस को बड़ा सरप्राइज मिला है। बर्थडे के एक दिन पहले रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी सभी पोस्ट डिलीट कर दी थी। अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। 
 
2 मिनट 39 सेकंड के टीजर की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है। आर माधवन कहते हैं, 'बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है।'
 
इसके बाद रणवीर सिंह भरपूर एक्शन में दिखाई देते हैं। वो कहते हैं- 'घायल हूं इसीलिए घातक हूं।' रणवीर सिंह का गैंगस्टर अवतार देखने को मिल रहा है। लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए रणवीर सिंह का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। 
 
टीजर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टीजर में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की झलक भी देखने को मिल रही है। टीजर में आर माधवन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वह कोट-पैंट पहने और गंजे लुक में दिख रहे हैं।
 
फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'एक नर्क उठेगा, अज्ञात पुरुषों की सच्ची कहानी को उजागर करूंगा। धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को।' 
 
गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' को आदित्य धर को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक