1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh deletes all instagram posts a day before his birthday

रणवीर सिंह ने बर्थडे पर फैंस को दिया झटका, इंस्टाग्राम से डिलीट किए सभी पोस्ट

Ranveer Singh Birthday
बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग और एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन बर्थडे के एक दिन पहले रणवीर ने फैंस को एक झटका दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिया है। साथ ही उन्होंने अपना प्रोफाइल पिक्चर भी हटा‍ दिया है। 
 
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सभी पोस्ट डिलीट कर देने पर उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। हालांकि कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' के लिए किया गया है।
 
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर सभी पोस्ट डिलीट कर दी। लेकिन अपने इंस्टा स्टोरी पर एक टाइम लिखा है। उन्होंने लिखा, '12:12', इसके साथ रणवीर ने 2 क्रॉस तलवार वाली इमोजी लगाई है। इसे देखकर लग रहा है कि 'धुरंधर' का प्रमोशन कर रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक उनके बर्थडे पर रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब परिवार को पता चला कंडोम के एड में नजर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसा था एक्टर के पिता का रिएक्शन