गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. आलिया-बिपाशा-प्रियंका सहित ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ 2022 में बने पैरेंट्स
Written By

आलिया-बिपाशा-प्रियंका सहित ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ 2022 में बने पैरेंट्स

Bollywood Celebrities who become parents in 2022 | आलिया-बिपाशा-प्रियंका सहित ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ 2022 में बने पैरेंट्स
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारे इस वर्ष माता-पिता बने। कुछ ने सरोगेसी का सहारा लिया। नए सितारों का आगमन हो गया है। कुछ वर्षों बाद ये भी रुपहले परदे पर नजर आ सकते हैं। 
  • 22 जनवरी 2022 : प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे सरोगेसी के जरिये मां बनी हैं। 
  • 31 जनवरी 2022 : अभिनेता कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी पत्नी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है। 
  • 11 फरवरी 2022 : टीवी एक्टर इकबाल खान की पत्नी स्नेहा ने बेटी को दिया जन्म। 
  • 24 फरवरी 2022 : आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने बेटी को मुंबई में दिया जन्म। 
  • 12 मार्च 2022 : टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी मां बनीं। मुंबई में उन्होंने बेटी को दिया जन्म।
  • 3 अप्रैल 2022 : भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बेटे के माता-पिता बने। 
  • 19 अप्रैल 2022 : अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बनी। बेटे को दिया जन्म। 
  • 12 मई 2022 : एक्टर निकितिन धीर और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर बने माता-पिता। कृतिका ने दिया बेटी को जन्म।
  • 24 मई 2022 : टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  में दयाबेन की भूमिका अदा करने वाली दिशा वाकानी ने कुछ दिन पहले बेबी बॉय को जन्म दिया। इस बात की पुष्टि दिशा के पति मयूर पाडिया और उनके भाई मयूर वकानी ने की। 
  • 20 अगस्त 2022 : अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म। 
  • 9 अक्टूबर 2022 : अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति वि‍ग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। 
  • 6  नवम्बर 2022 : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बने माता-पिता। आलिया ने बेटी को दिया जन्म। 
  • 11 नवम्बर 2022 : टीवी कलाकार देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी पैरेंट्स बने। देबीना ने बेटी को दिया जन्म। इसके पहले अप्रैल 2022 में भी देबीना ने बेटी को जन्म दिया था। 
  • 12 नवम्बर 2022 : बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने।
  • 3 दिसम्बर 2022 : अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री और अभिनेत्री शिल्पा सकलानी एक बच्ची के माता-पिता बने। 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित साध, 4 बार की थी सुसाइड की कोशिश