गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bipasha basu and karan singh grover blessed with baby girl
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 12 नवंबर 2022 (15:36 IST)

शादी के 6 साल बाद मां बनीं बिपाशा बसु, 43 साल की उम्र में बेटी को दिया जन्म

शादी के 6 साल बाद मां बनीं बिपाशा बसु, 43 साल की उम्र में बेटी को दिया जन्म | bipasha basu and karan singh grover blessed with baby girl
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर किलकारियां गूंज गई है। बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 43 साल की उम्र में एक प्यारी सी बेटी को जन्म‍ दिया है। 

 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर नहीं किया है। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस बिपाशा और करण को बधाई दे रहे हैं। 
 
बिपाशा बसु ने इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। बिपाशा प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर रही थीं।
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
बिग बॉस 16 : खत्म हुआ 'हरियाणा की शकीरा' का सफर, घर से बेघर हुईं गोरी नागोरी!