सम्बंधित जानकारी
- 'मूविंग इन विद मलाइका' के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
- आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह के 'नो शेम मूवमेंट' को मिला रकुल प्रीत सिंह का साथ
- कैंसर से जंग लड़ रहीं रोजलिन खान, पोस्ट शेयर करके बोलीं- बीमारी काम के बीच में नहीं आएगी...
- लीडिंग मैगजीन के कवर पेज पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने दिखाया अपना स्टाइलिश अंदाज
- अब कंगना रनौट ने इंस्टाग्राम से लिया पंगा! बोलीं- सिर्फ तस्वीरों के लिए...
कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार के हाथ से छीनी एक और हिट फ्रेंचाइजी! 'हेरा फेरी 3' में आएंगे नजर | kartik aaryan replace akshay kumar in hera pheri 3
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। बीते दिनों वह 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। अब कार्तिक ने अक्षय की एक और फिल्म अपने नाम कर ली है।
खबरों के अनुसार सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। लेकिन 'हेरा फेरी 3' में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन राजू् के किरदार में नजर आएंगे।
हाल ही में परेश रावल ने फिल्म में कार्तिक आर्यन के होने की बाद की पुष्टि की है। जब ट्विटर पर एक फैन ने परेश से पूछा कि क्या कार्तिक आर्यन के 'हेरा फेरी 3' में होने की अफवाहें सच हैं तो इस पर एक्टर ने कहा, 'हां, यह सच है।' हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कार्तिक अक्षय की जगह लेंगे या फिर कोई और किरदार निभाते दिखेंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिरोज नाडियाडवाला ने 'राजू' के कैरेक्टर के लिए कार्तिक आर्यन को लॉक कर दिया है। पेपरवर्क और हैंडशेक हो चुका है। वहीं फिल्म में परेश रावल बाबूराव और सुनील शेट्टी श्याम के किरदार को एक बार फिर से निभाते दिखेंगे।
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास सत्यप्रेम की कथा, शहजादे और कैप्टन इंडिया जैसी फिल्में भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
