• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor is excited to watch malaika aroras reality show
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 12 नवंबर 2022 (13:50 IST)

'मूविंग इन विद मलाइका' के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

'मूविंग इन विद मलाइका' के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट | arjun kapoor is excited to watch malaika aroras reality show
मलाइका अरोरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'मैंने कहा हां' का जिक्र करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसने सोशल मीडिया खलबली मचा दी थी। लोगों ने सोचा कि उन्होंने आखिर किस चीज के लिए हां कहा हैं। लोग कयास लगा रहे थे कि मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कह दी है। 

 
अगले दिन मलाइका ने एक और पोस्ट शेयर करके साथ किया की उन्होंने एक रियलिटी शो को हां कहा है। नए पोस्ट में उन्होंने अपने नए रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के साथ अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की। ऐसे में दुनिया भर के फैन्स और दर्शकों की एक्साइटमेंट का लेवल काफी बढ़ गया है क्योंकि उन्होंने इस नए शो के जरिए खूबसूरत मलाइका अरोरा की लाइफ को और करीब से जानने का मौका मिलने वाला है।

इसके बाद पूरी इंडस्ट्री ने मलाइका को अपने शानदार करियर में एक नए कदम के लिए बेस्ट विसेज दीं और अब, उनकी लाइफ के सबसे स्पेशल पर्सन यानी कि अर्जुन कपूर ने भी उनके के लिए एक उत्साहजनक मैसेज पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है - 'इस नए फेज में क्या देखने मिलने वाला है इसके लिए उत्साहित हूं... इंतजार नहीं कर सकता।
 
वैसे मलाइका और अर्जुन ने निश्चित रूप से प्यार में डूबे हर कपल के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया हैं। क्योंकि अपने प्यार के लिए इस तरह का सोपर्ट वाकई में एक फेयरी टेल रोमांस की मिशाल है। तो आप सब भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'मूविंग इन विद मलाइका' देखने के लिए हो जाइए तैयार। 
 
बता दें, 5 दिसंबर से रिलीज होने वाली इस रोमांचक सीरीज को बानी जे एशिया द्वारा निर्मित किया गया है। इस शो में मलाइका अरोड़ा के दोस्तों और परिवार मेंबर्स भी मेहमान के रूप में शामिल होंगे और उनके राज खोलेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार के हाथ से छीनी एक और हिट फ्रेंचाइजी! 'हेरा फेरी 3' में आएंगे नजर