1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan stopped by customs officials at mumbai airport

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को रोका, भरने पड़े इतने लाख रुपए!

Shahrukh Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की देश ही नहीं विदेश में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख की एक झलक पाने के लिए घंटों उनके बंगले 'मन्नत' के बाहर खड़े रहते हैं। इसी बीच किंग खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

 
शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम नियमों के उल्लंघन के आरोप में शुक्रवार देर रात रोक लिया गया। इतना ही नहीं उन पर 7 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। शाहरुख शारजाह से मुंबई लौटे थे। 
 
खबरों के अनुसार एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिक के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख देर रात शारजाह से लौटे थे। उनके पास महंगी घड़ियां और उनके कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपए थी। शाहरुख जब अपनी टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके साथ पूछताछ की गई।
 
इतना ही नहीं शाहरुख खान को 6.83 लाख कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ी।  हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को न रोककर उनके बॉडीगार्ड को रोका गया था। लेकिन, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए वह 4 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख के पास डंकी और जवान जैसी फिल्में भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार के हाथ से छीनी एक और हिट फ्रेंचाइजी! 'हेरा फेरी 3' में आएंगे नजर