1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bipasha basu baby shower photos goes viral

मॉम-टू-बी बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर संग सेलिब्रेट किया बेबी शॉवर, तस्वीरें वायरल

bipasha basu
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बिपाशा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, बिपाशा बसु ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर का जश्न मनाया है। बिपाशा के बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

 
इस पार्टी में बिपाशा थीम फॉलो करते हुए पिंक साइड स्लिट गाउन में पहुंची थीं। खुले बालों और मिनिमम ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा ने अपने लुक को मैचिंग मिनी पर्स और ट्रांसपैरेंट प्लेटफॉर्म हील्स से कंप्लीट किया था। 
 
वहीं, पति करण सिंह ग्रोवर भी थीम के मुताबिक ब्लू सूट पहनकर पार्टी में शामिल हुए थे। इस बेबी शॉवर पार्टी में केवल 20 लोगों को बुलाया गया था, जिसमें एक्ट्रेस के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
 
 

कपल ने बेबी शावर में केक कटिंग सेरेमनी भी की, जिसमें चंद पैपराजी भी शामिल हुए। इस पार्टी की थीम पिंक, ब्लू और पर्पल थी।
 
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। कपल ने 16 अगस्त 2022 को अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। 
 
अगला लेख
वरुण धवन ने प्राइम विडियो को किया चैलेंज, अंदर की खबरों का करेंगे खुलासा, देखिए मजेदार वीडियो