सम्बंधित जानकारी
- अंकिता लोखंडे को डेट करने की खबरों पर भड़के कुशाल टंडन, कही यह बात
- सैफ अली खान को ‘ओमकारा’ में न्यूड सीन को इनकार करने का मलाल, बोले- ‘मैं कर लेता तो...’
- अजब-गजब : सनी लियोनी का नाम कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर , एक्ट्रेस बोलीं- सभी को कॉलेज में मिलूंगी
- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज हो सकती है भूमि पेडनेकर की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे'
- रणबीर कपूर से पहले इम्तियाज अली ने इस एक्टर को ऑफर की थी 'रॉकस्टार'
प्रवासी मजदूरों के बाद अब छात्रों को परीक्षा सेंटर पहुंचाएंगे सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए थे। कोरोना काल में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की थी। सोनू सूद अभी भी अलग-अलग तरह से लगातार लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
अब सोनू सूद स्टूडेंट्स के मसीहा बनकर सामने आए है। उन्होंने जेईई-नीट एग्जाम्स की डेट्स पोस्टपॉन न होने की दशा में उन सभी छात्रों की मदद करने की पेशकश की है। सोनू सूद ने सितंबर माह में होने वाली जेईई और नीट की परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों की यात्रा का इंतजाम करने की बात कही है।
Incase #JEE_NEET happens: To all the students who will be appearing & are struck in flood hit areas of Bihar, Assam & Gujrat. Do let me know ur areas of travel. Trying to make ur travel arrangements to reach ur examination centres. No one should miss their exam bec of resources https://t.co/fv5GqjOq90
— sonu sood (@SonuSood) August 28, 2020
सोनू ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अगर JEE_NEET एग्जाम होता है तो उन सभी छात्रों के लिए जो परीक्षा देने वाले हैं और बिहार, असम और गुजरात के बाढ़ प्रभावित राज्यों में फंसे हैं। मुझे अपने क्षेत्रों की जानकारी दें। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए यात्रा व्यवस्था की कोशिश करेंगे। किसी का भी एग्जाम साधनों की कमी से नहीं चूकना चाहिए।
“ I N C A S E “ #JEE_NEET doesn’t get
— sonu sood (@SonuSood) August 28, 2020
postponed. pic.twitter.com/D2iYzt4wf4
इसके बाद सोनू ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा है, अगर परीक्षाएं पोस्टपॉन नहीं होते हैं तो- मैं आपके साथ खड़ा हूं। अगर आप कहीं भी फंसे हैं तो मुझे अपने एरिया के बारे में बताएं जहां से आपको ट्रेवल करना है। मैं एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में आपकी मदद करूंगा।
गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के शुरूआत से ही प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर भी पहुंचाया और साथ ही उन्हें रोजगार भी दिया। बीते दिनों एक्टर ने 20 हजार लोगों को रहने के लिए घर देने का ऐलान किया है। वहीं अब वह छात्रों की मदद के लिए आगे आए हैं।
