सम्बंधित जानकारी
- लॉकडाउन में राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज संग रचाई सगाई, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
- ऋषि कपूर को हर दिन मिस करता है उनका परिवार, भाई रणधीर बोले- अभी भी उस गम से उबर रहे हैं
- 'पाताल लोक' फंसी विवादों में, जातिसूचक शब्द को लेकर अनुष्का शर्मा को मिला लीगल नोटिस
- बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप
- दीपिका पादुकोण का खुलासा, रोजाना सोने से पहले इस एक्टर की फोटो को करती थीं Kiss
ट्वीट कर शख्स ने सोनू सूद से घर पहुंचाने के लिए मांगी मदद, एक्टर बोले- वाराणसी आया तो चाय जरूर पिलाना
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना प्रवासी मजदूरों को करना पड़ा रहा है। कई प्रवासी मजदूरों को अपने घरों का सफर सड़कों पर पैदल चलकर ही तय करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में उनकी मदद कर रहे हैं।
सोनू सूद ने हाल ही में कुछ बसें चलाकर लगभग 350 लोगों को उनके घर पहुंचाया। जिसके बाद अब सोनू सूद मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भी बसें चलाने जा रहे हैं। ऐसे में उनसे लोग सोशल मीडिया पर घर जाने के लिए मदद की अपील कर रहें हैं। मुंबई में फंसे एक शख्स ने एक्टर से मदद के लिए ट्वीट किया, तो सोनू सूद ने भी इसका बखूबी जवाब दिया।
दरअसल, मुंबई के गोरेगांव में फंसे शख्स ने सोनू सूद से मदद की मांग करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने फॉर्म भरा था और दिंडोशी गोरेगांव पुलिस स्टेशन में जमा करवाया था और उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई एप पर भी रजिस्टर किया। लेकिन मुझे किसी ने कोई फोन नहीं किया, कृपया मेरी मदद करें। मैं बनारस का रहने वाला हूं।'
Varanasi kabhi aaye to chai Zaroor pilaana bhai You will get a call now pack your bags https://t.co/5WZZJmkMsi
— sonu sood (@SonuSood) May 19, 2020
सोनू सूद ने शख्स के ट्वीट का जवाब देते हुए रिप्लाई किया। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वाराणसी कभी आएं तो चाय जरूर पिलाना भाई, तुम्हें अब फोन जरूर आएगा। अपना सामान बांध लो।'
प्रयागराज जाकर दुआ ज़रूर माँगना की सब लोग सुरक्षित अपने अपने घर पहुँच जाएँ । सामान पैक कर लो भाई। माँ बाप से मिलने का समय आ गया है https://t.co/dFWklbnBEa
— sonu sood (@SonuSood) May 20, 2020
वहीं एक यूजर ने लिखा मैं प्रयागराज का रहने वाला हूं। हमें भी मदद नहीं मिल रही हैं। हमारी मदद करें। इसके जवाब में सोनू ने लिखा कि प्रयागराज जाकर दुआ जरूर मांगना की सब लोग सुरक्षित अपने अपने घर पहुंच जाएं। सामान पैक कर लो भाई। मां बाप से मिलने का समय आ गया है।
बता दें कि सोनू सूद से बहुत से लोग सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए भी सोनू सूद हर समय तैयार हैं। संकट के इस समय में सोनू सूद बसों के अलावा मजदूरों को खाना भी मुहैया कर रहे हैं।
