1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonnalli seygal reveadled when casting director demand for plastic surgery

हॉट एक्ट्रेस सोनाली सहगल से डायरेक्टर ने की थी यह डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ?

Sonnalli Seygall
Photo : Instagram
बॉलीवुड में साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने हाल ही में फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है। सोनाली को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 8 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इन 8 सालों में वे 6 फिल्‍मों में नजर आई हैं।
Photo : Instagram
सोनाली ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में बताया कि कैसे फिल्‍म के एक डायरेक्‍टर ने उनसे बॉडी सर्जरी कराने की डिमांड की थी। सोनाली ने कहा कि बीते दिनों मैं एक मशहूर कास्टिंग डायरेक्‍टर से मिली। ऑडिशन राउंड के बाद मुझे एक शानदार रोल ऑफर हुआ। मैं अपने रोल को लेकर बे‍हद खुश थी। मैं ऑडिशन के लिए खुद को अच्‍छी तरह से तैयार किया।
सोनाली ने आगे कहा कि उन्‍होंने (डायरेक्‍टर) मुझे मेरी बॉडी में कई बदलाव करने के लिए कहे। लेकिन इन सबके लिए मैं हां नहीं कह सकी क्‍योंकि मैं अपनी बॉडी की सर्जरी नहीं करा सकती हूं। अभिनेत्री ने आगे बताया, मैं एक भावुक इंसान हूं। जब वो रोल मेरे हाथ से गया तो मैं रोने लगी थी।
Photo : Instagram
सोनाली ने कहा कि थोड़ी देर बाद मैंने खुद को समझाया। मुझे अपने फैसले पर खुशी हुई। ऐसे बहुत से स्‍टीरियोटाइप हैं कि पुरुष और महिला को कैसा दिखना चाहिए। हीरोइन के लिए अच्छा दिखने की एक इमेज बनी हुई है। मुझे लगता है कि बॉडी सर्जरी के इस प्रस्ताव को मैंने मना कर के ठीक किया।
Photo : Instagram
सोनाली भले ही ज्यादा फिल्मों में न दिखी हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की कमी नहीं है। इसकी वजह है उनका बोल्ड अंदाज जिसको देख कर कोई भी उनका दीवाना बन जाता है। सोनाली सहगल फिल्मों में आने से पहले कई म्यूजिक एलबम्स में नजर आ चुकी है।
अगला लेख
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में हुई रणदीप हुड्डा की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार