सम्बंधित जानकारी
- संजय दत्त और अनिल कपूर के साथ वर्षों बाद फिल्म कर मजा आया: माधुरी दीक्षित
- श्रीदेवी को पसंद नहीं थी बेटी खुशी कपूर की ये आदत
- एमी जैक्सन के बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड भी बनने जा रही है बिन शादी के मां
- लिसा हेडन का जेम्स बांड वाला अंदाज
- साउथ स्टार विजय के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान, निभा सकते हैं विलेन का रोल
सनी लियोनी ने इस वजह से रखा था एडल्ट इंडस्ट्री में कदम
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में अरबाज खान के शो में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है
सनी लियोनी बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो चाहे कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन उनका अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ता है। सनी लियोनी साल 2013 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले, मशहुर पोर्न स्टार थी।
सनी लियोनी आलोचनाओं पर ध्यान देने की जगह उन्हें इग्नोर कर अपनी जिंदगी को खुशी और पॉजिटिव ऐटिट्यूड के साथ जीने में विश्वास रखती हैं। हालांकि वह कई मौकों पर ट्रोल्स को करारा जवाब देती भी दिख जाती हैं। हाल ही में सनी लियोनी अरबाज खना के शो में पहुंचीं और उनके साथ हुई बातचीत इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई है।
इस शो में सेलेब्स सोशल मीडिया कमेंट्स पढ़ते हैं और जवाब देते हैं। एक ट्रोलर्स ने लिखा था, सनी लियोनी ने भांप लिया था कि पॉर्न बैन होने वाला है। इसलिए समझदारी दिखाते हुए समय पर अपना करियर शिफ्ट कर लिया। इसके जवाब में सनी ने कहा, सही कहा, मैं दूरदर्शी हूं।
सनी ने कहा कि 'मुझे ट्रोल करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। बहुत शानदार महसूस होता है क्योंकि मैं जानती हूँ कि आप मेरे पेज पर कितना समय व्यतीत कर रहे हैं।
अपने अतीत और पोर्न स्टार वाली जिंदगी पर बात करते हुए सनी लियोनी ने कहा कि मेरे लिए उस समय जो सही था वही निर्णय मैंने लिया। उन्होंने आगे कहा कि हां वह अब बदल चुकी हैं और उस सब से आगे बढ़ चुकी हैं।
