सम्बंधित जानकारी
- पूनम ढिल्लो के सौन्दर्य से प्रभावित होकर यश चोपड़ा ने ऑफर की थी 'त्रिशूल'
- रामानंद सागर की रामायण के बारे में 15 रोचक बातें, कर देंगी दंग
- इस वजह से सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने रखा अपने बच्चों का मुस्लिम नाम
- लॉकडाउन के बीच फार्महाउस में यूलिया वंतूर के साथ समय बिता रहे सलमान खान
- मलाइका अरोरा संग शादी पर अर्जुन कपूर बोले- हम करना भी चाहें, तो अभी कैसे होगी
सोनाक्षी सिन्हा से यूजर ने पूछा संजीवनी कौन लाया? एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
लॉकडाउन की वजह दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो के चलते दूरदर्शन की टीआरपी भी बढ़ गई है। लेकिन रामायण का टेलीकास्ट होना सोनाक्षी सिन्हा के लिए मुसीबत बन गया है। बीते कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा इसे लेकर ट्रोल हो रही है।
पहले केबीसी विवाद और फिर इसके बाद महाभारत के भीष्म पितामाह मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के रामायण ज्ञान पर काफी सवाल उठाया था। हालांकि उसका जवाब उन्हें पिता शत्रुघ्न सिन्हा दे चुके हैं। लेकिन इस बीच जब थोड़े दिन मामला शांत रहा तो एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा पर कुछ लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया।
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर Ask Me A Question सेशन किया। उन्होंने फैंस के हर सवाल के जवाब दिए। इसी बीच एक्ट्रेस से एक यूजर ने सवाल पूछा- संजीवनी कौन लाया था? लेकिन इस बार सोनाक्षी सिन्हा जवाब के साथ तैयार थीं।
उन्होंने उस यूजर को करारा जवाब देते हुए कहा, मुझ से कई लोग रामायण पर सवाल पूछ रहे हैं। आप प्लीज दूरदर्शन पर रामायण देख लें, आपको सभी जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली।
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के दौरान सोनाक्षी इसी सवाल पर अटक गई थीं। लेकिन इस बार सोनाक्षी ने करारा जवाब दिया है।
