• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor reply on wedding with malaika arora said wants to marry but can not due to corona virus lockdown
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (18:47 IST)

मलाइका अरोरा संग शादी पर अर्जुन कपूर बोले- हम करना भी चाहें, तो अभी कैसे होगी

Corona Virus
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने हमेशा ही अपनी शादी की खबरों पर बोलने से परहेज़ किया है। अब इन दिनों कोरोना और लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार्स घर में ही टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में अर्जुन मलाइका भी घर में ही हैं। 

Photo : Instagram

 
हाल ही में जब अर्जुन कपूर से एक वेबसाइट को लाइव इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से कई फैंस ने दिलचस्प सवाल पूछे, इसी बीच एक सवाल मलाइका और उनकी शादी से जुड़ा भी पूछा गया। 
 
खबर के मुताबिक, 'अर्जुन कपूर से एक यूजर ने मलाइका से शादी को लेकर सवाल किया तो इस पर एक्टर ने कहा कि अभी उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। जब मैं शादी करूंगा तो आप सभी को बता दूंगा।'


 
इसके साथ ही अर्जुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'अगर मुझे अभी शादी करनी भी होगी तो कैसे होगी। अभी कोई योजना नहीं है और इसके बारे में अभी सोचा भी नहीं है। मैं कुछ भी नहीं छिपाऊंगा।' 
 
वहीं मलाइका में अर्जुन को सबसे ज्यादा क्या पसंद है, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मुझे कहना होगा कि ये मुश्किल है कि आप जिस शख्स से प्यार करते हैं, उसकी किसी एक चीज़ को पसंद करें, क्योंकि हकीकत ये है कि आप जब किसी से प्यार करते हैं तो आप उस शख्स के पूरे व्यक्तित्व को प्यार करते हैं।
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन के बीच फार्महाउस में यूलिया वंतूर के साथ समय बिता रहे सलमान खान