सम्बंधित जानकारी
- बिना हेलमेट बाइक चलाना तापसी पन्नू को पड़ा भारी, भरना पड़ा जुर्माना
- नीतू कपूर ने की शूटिंग सेट पर वापसी, अनुपम खेर बोले- ऐसा करके आपने ऋषिजी को सबसे ज्यादा खुश किया
- क्या दूसरी बार पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा? वीडियो में नजर आया वाइफ गिन्नी का बेबी बंप
- सलमान खान की फिल्म के प्रोड्यूसर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन
- क्या प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर ने सोशल मीडिया पर मांगा काम, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
कोरोना काल में कई लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को भी बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है। अब अनुपम खेर के बेटे अभिनेता सिकंदर खेर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर काम मांगा है।
सिकंदर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बेहद परेशान दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर बिल्कुल खुशी नहीं है और माथे पर पसीना नजर आ रहा है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे काम चाहिए, हंस भी सकता हूं।' अब सोशल मीडिया यूजर्स सिकंदर की इस पोस्ट को संजीदगी से न लेते हुए इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'सर जहां तक मुझे पता है अमिताभ बच्चन के बाद फिलहाल आप सबसे बिजी अभिनेता है।' इस पर जवाब देते हुए सिकंदर ने लिखा, 'क्या आप चाहते हैं कि मैं चुल्लू भर पानी में डूब मरूं।'
बता दें कि हाल ही में सिकंदर खेर ने डिज्नी प्लस हॉट स्टार की वेब सीरीज आर्या में नजर आए थे। सीरीज में में उन्होंने दौलत नाम के सपोर्टिंग किरदार को निभाया था। 'आर्या' के बाद सिकंदर एक और सीरीज और एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। सिकंदर जी5 की सीरीज 'मुम भाई' में नजर आ रहे हैं।
