1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra kiara advani shershaah release date announced

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' इन दिन होगी रिलीज

Sidharth Malhotra
इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की जा रही है। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। करण जौहर ने शेरशाह के दो नए पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, कैप्टन विक्रम बत्रा की अनकही कहानी बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए तैयार है। हम उनकी जर्नी को दिखाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। शेरशाह 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। विष्णु वर्धन ने इसे निर्देशित किया है। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।
 
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदु की जवानी' में नजर आई थीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। अब कियारा जुग-जुग जियो, और भूल भुलैया 2 में नजर आने वाली हैं।
 
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म मरजावां में नजर आए थे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में थीं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने फिल्म थैंक गॉड की अनाउंसमेंट की है। इन दिनों वह थैंक गॉड की ही शूटिंग कर रहे हैं।
अगला लेख
निक जोनास से पहली बार आधी रात को मिली थीं प्रियंका चोपड़ा की मां, इस वजह से हो गई थीं अनकम्फर्टेबल