1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra was sad when nasal plastic surgery worsens

जब नाक की सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का चेहरा Entertainment News In Hindi/ Bollywood News In Hindi | priyanka chopra was sad when nasal plastic surgery worsens

Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसी किताब में प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी के बारे में भी खुलासा किया हैं।

 
यह सर्जरी को प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में करवाई थी, इस सर्जरी ने उनका पूरा लुक ही बदल कर रख दिया था। प्रियंका ने बताया कि इस कारण से उन्होंने कई फिल्में खो दी थीं और लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
 
Photo : Instagram
प्रियंका ने बताया कि उन्हें बहुत भयानक सिर सिर्द होता था और सांस लेने में भी परेशानी थी। अस्थमा की मरीज होने की वजह से वो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती थीं। प्रियंका ने डॉक्टर से बात की तो उन्हें बताया गया कि उनकी नेजल कैविटी से polyp को हटाना होगा, जिसके लिए सर्जरी करनी पड़ेगी।
 
प्रियंका ने कहा, polyp हटाने के दौरान डॉक्टर ने गलती से नाक के ब्रिज को ही शेव कर दिया और इसकी वजह से मेरी नाक का ब्रिज टूट गया। जब नाम से बैंडेज हटाने और नाक की हालत दिखाने की बात आई तो मैं और मेरी मां डरे हुए थे। मेरी असली नाक चली गई थी। मैं पहले की तरह नहीं थी। मैं पूरी तरह निराश और टूट गई थी। जब भी मैं शीशे में देखती तो एक अजनबी चेहरा मेरी तरफ देखता नजर आता था। 
 
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की वजह से अजय देवगन और दिलीप कुमार स्टारर फिल्म 'असर' से रिप्लेस कर दिया गया था। उन्हें कई आर्टिकल्स में 'प्लास्टिक चोपड़ा' भी कहा गया था। जिसकी वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद कई और सर्जरीज के बाद जाकर उनकी नाक वापस ठीक हो सकी।
अगला लेख
exam में पूछे जाने वाले question : मजेदार है चुटकुला