फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म '83'
कोरोना काल के अब अब बॉलीवुड इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। कई महीनो से बंद पड़े सिनेमाघरों में एक बार फिर से रौनक लौटने वाली है। एक-एक करके कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की जा रही है। अब भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्डकप जीत पर बनी फिल्म 83 की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई हैं।
रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 4 जून 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पिछले साल अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज टलती गई। कई बार फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब सब पर विराम लग गया है।
June 4th, 2021 !!!!
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 19, 2021
in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam.
See you in cinemas !!! #ThisIs83
.@ikamalhaasan @iamnagarjuna @kabirkhankk @deepikapadukone @Shibasishsarkar #SajidNadiadwala @vishinduri pic.twitter.com/Wv6dqvPJdi
फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने खुद इस फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म की है। उन्होंने ट्वीट कर यह भी जानकारी दी है कि यह फिल्म 5 भाषाओं- हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी जो कि कपिल देव की वाइफ रोमी के किरदार में होंगी। बता दें कपिल देव 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान थे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

