1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vivek oberoi issued challan for riding bike without helmet

बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना विवेक ओबेरॉय को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान

Vivek Oberoi
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने एक वीडियो के कारण मुसीबत में फंस गए हैं। जिसमें वो ट्रैफिक के नियम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी है। विवेक ओबेरॉय का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर चालान काटा गया है।

 
वीडियो में विवेक फिल्मी अंदाज में सड़कों पर बाइक दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहन रखा है, जिसके कारण पुलिस ने चालान काट दिया है। विवेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रात में मुंबई की सड़कों में बाइक चलाते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में ना तो विवेक ने मास्क पहन रखा था और ना ही हेलमेट लगाया था। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'साथिया' का म्यूजिक चल रहा था और पीछे उनकी पत्नी प्रियंका बैठी नजर आ रही थीं। 
 
'साथिया' के अंदाज में बाइक चलाना विवेक को भारी पड़ गया। उनका बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर 500 रुपए चालान काटा गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 
अगला लेख
फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म '83'