1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan announced dunki release date film will be released on christmas 2023

क्रिसमस 2023 को सिनेमाघरों में फिर धमाका करेंगे शाहरुख खान, 'डंकी' की रिलीज डेट की अनाउंस

Shahrukh Khan
Dunki Release Date:  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल बॉक्स ऑफिस पर छाए हुई हैं। 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। 'जवान' की सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं।
 
फैंस 'डंकी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि 'डंकी' की रिलीज डेट टाल दी गई है। वहीं अब शाहरुख ने अपनी फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। हाल ही में शाहरुख खान ने एक इवेंट के दौरान फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज डेट अनाउंस की है।
 
शाहरुख खान ने बताया कि 'डंकी' इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा, माशाल्लाह, भगवान पठान के साथ बहुत दयालु रहे हैं और उससे भी ज्यादा जवान के साथ। हमने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पठान के साथ शुरुआत की, फिर जन्माष्टमी के मौके पर हमने फिल्म जवान रिलीज की।
 
उन्होंने कहा, अभी नया साल और क्रिसमस आने वाला है, उसमें हम डंकी लेकर आएंगे। मैं सभी धर्मों को मानता हूं। वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है, तो उस दिन तो ईद होती है। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। 
 
फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अमेरिका, कानाड़ा में अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर आधारित है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पर्दे पर फिर साथ दिखेगी शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी, 'जब वी मेट' के सीक्वल में आएंगे नजर!