1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Fire Breaks Out At Poonam Pandeys Residence Pet dog rescued

पूनम पांडे के घर लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा एक्ट्रेस का डॉग

Poonam Pandey's house caught fire
Poonam Pandey's house caught fire: इंटरनेट सेंसेशन और एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पूनम पांडे के घर में आग लग गई है। एक्ट्रेस के घर हुई आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूनम पांडे के घर में रखा आधे से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया है।
 
इस हादसे के वक्त पूनम पांडे का डॉग घर में ही था, जिसे बचा लिया गया है। वह अब एक्ट्रेस की बहन के पास है और ठीक है। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट की तरफ से इस मामले की जांच हो रही है कि आग लगने का कारण क्या है।
 
पूनम पांडे मुंबई के एक हाई राइज बिल्डिंग में रहती हैं। इस हादसे के वक्त पूनम अपने घर पर नहीं थीं, लेकिन उनका पेट डॉग सीजर वहां मौजूद था। सोसाइटी में ही रहने वाले एक शख्स ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। 
 
बता दें कि पूनम पांडे का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म नशा से की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बेड से गिरकर घायल हुईं भारती सिंह, जाना पड़ा अस्पताल