सम्बंधित जानकारी
- इंजीनियर डे पर अक्षय कुमार ने दिया जसवंत सिंह गिल को ट्रिब्यूट, बोले- मां बाप की इच्छा पूरी हो गई...
- 49 साल की उम्र में मलाइका अरोरा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, शेयर की तस्वीरें
- इस बार दिखेगा बिग बॉस का अलग रंग, 'बिग बॉस 17' का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज
- गोविंदा की बढ़ीं मुश्किलें, 1000 करोड़ के ऑनलाइन पॉन्जी स्कैम में आया नाम
- 'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने के और करीब पहुंची 'गदर 2', पांचवें हफ्ते किया इतना कलेक्शन | sunny deol starrer gadar 2 box office collection week 5
Gadar 2 box office collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। हालांकि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज के बाद 'गदर 2' की रफ्तार जरूर धीमी हो गई है। लेकिन इससे पहले 'गदर 2' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
वहीं अब 'गदर 2' शाहरुख खान की 'पठान' के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
Aapka dhamakedaar, shaandaar aur zordaar pyaar, yun hi rakhiye barkaraar!
— GadarOfficial (@Gadar_Official) September 15, 2023
Book your tickets!
- https://t.co/UhUvwui0rS#Gadar2 in cinemas now. pic.twitter.com/5sJwR4Xque
'गदर 2' ने पांचवें हफ्ते 7.28 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 517.28 करोड़ रुपए हो गया है।
भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की रफ्तार धीमी हो गई है लेकिन सबसे ज्यादा कमाई करके टॉप पर बैठी शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गई है। फिल्म 'पठान' 543.4 करोड़ के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। वहीं गदर 2 दूसरे नंबर पर है।
फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
