सम्बंधित जानकारी
- रेखा से मानुषी छिल्लर तक: ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स 2023 में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा
- 'जवान' की पायरेसी रोकने के लिए मेकर्स ने उठाया कदम, फिल्म की क्लिप्स शेयर करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायतें
- थ्रिलर फिल्म के लिए फिर साथ आए रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन
- शेखर कपूर ने व्यक्त किए घर, संपत्ति और फिल्म मासूम पर अपने विचार
- टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की जमकर सराहना
'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | Actor Rio Kapadia Passes Away At 66
Rio Kapadia Passes Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। चक दे इंडिया से लेकर दिल चाहता है जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके रियो कपाड़िया ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई में होगा।
बताया जा रहा है कि रियो कपाड़िया बीते एक साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके परिवार ने इस दुखद घटना पर स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने गुरुवार को 12.30 बजे अंतिम सांस ली। 8 जून 1957 को जन्मे रियो की पत्नी का नाम मारिया हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार ने बताया कि 15 सितंबर गोरेगांव में एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
CINTAA expresses its condolences on the demise of Rio Kapadia (Member since 2004)
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) September 14, 2023
.#condolence #condolencias #restinpeace #rip #RioKapadia #condolencemessage #heartfelt #cintaa pic.twitter.com/d6GOLdtUZu
रियो कपाड़िया आखिरी अगस्त 2023 में जोया अख्तर की 'मेड इन हेवन 2' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने 'केशव आर्या' का किरदार निभाया था। वह बॉम्बे बेगम्स, द बिग बुल, हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, मुंबई मेरी जान जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
