1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rockstar dsp and ajay devgn reunite for a thriler film

थ्रिलर फिल्म के लिए फिर साथ आए रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन

Rockstar DSP
rockstar dsp and ajay devgn: फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रॉकस्टार डीएसपी प्रशंसित निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित एक अनाम सुपरनेचुरल थ्रिलर के लिए अजय देवगन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस खबर ने इंडस्ट्री और प्रशंसकों में काफी उत्साह पैदा कर दिया है।
 
दृश्यम 2 में रॉकस्टार डीएसपी के म्यूजिक ने उनकी संगीत प्रतिभा को उजागर किया था। डीएसपी, अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका के बीच इस सहयोग ने फैंस के बीच खूब प्रत्याशा पैदा की है। एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला फ़िल्म से अपना डेब्यू कर रहीं हैं। यह फिल्म 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन के कोलैबोरेशन का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से देखने को मिल रहा है। डीएसपी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में 'पुष्पा 2: द रूल' और 'कंगुवा' शामिल है, जिनको देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शेखर कपूर ने व्यक्त किए घर, संपत्ति और फिल्म मासूम पर अपने विचार