1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan show bigg boss 17 promo out

इस बार दिखेगा बिग बॉस का अलग रंग, 'बिग बॉस 17' का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज

Bigg Boss 17 Promo
Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के खत्म होने के बाद जल्द ही टीवी पर 'बिग बॉस 17' की शुरुआत होने जा रही है। इस बार भी सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करते नजर आने वाले हैं।
 
हाल में ही 'बिग बॉस 17' का प्रोमो भी रिलीज किया गया है। प्रोमो देखकर साफ हो रहा है कि इस बार शो काफी दिलचस्प होने वाला है। प्रोमो से सलमान का एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह काफी कूल नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 17' के प्रोमो में सलमान के तीन रूप देखने को मिल रहे हैं।
 
प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान वॉक करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद वह बताते हैं कि इस बार ऑडियन्स बिग बॉस की कई चीजों से रूबरू होगी। लोगों ने अभी तक सिर्फ बिग बॉस की आंख देती हैं, लेकिन इन बार वो तीन नए अवतार देखेंगे, जिसमें दिल, दिमाग और दम शामिल हैं। 
 
इतना बता के वो कहते हैं कि अभी के लिए इतना ही। इसके साथ ही सलमान ने ये भी इशारा किया कि आने वाले वक्त में वो कई और ट्विस्ट लेकर आएंगे, जो आने वाले प्रोमो में देखने को मिल सकता है। 
 
सलमान खान प्रोमो में ऑरेंज कुर्ता पायजाना में नजरआ रहे हैं। इसके बाद वह ब्लैक शर्ट और ग्रे ट्राउजर में दिखते हैं। आखिर में वह काऊबॉय हैट और सनग्लासेस में नजर आते हैं। इस प्रोमो को कलर टीवी ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग।' 
 
खबरों के अनुसार इस बार 'बिग बॉस' में काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिलने वाला है क्योंकि इस बार की थीम 'कपल्स वर्सेस सिंगल' होने वाली है। बताया जा रहा है कि ये शो अक्टूबर महीने में ऑन एयर कर दिया जाएगा। 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गोविंदा की बढ़ीं मुश्किलें, 1000 करोड़ के ऑनलाइन पॉन्जी स्कैम में आया नाम