1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Leadership और Badass Woman Moments वायरल

Bigg Boss 19 में कुनिका सदानंद का जलवा | Leadership और Badass Woman Moments वायरल

Kunika in Bigg Boss
बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद ने दिखा दिया कि असली ताकत चिल्लाने में नहीं, बल्कि बैलेंस बनाए रखने में है। तानिया मित्तल को स्मोकिंग एरिया साफ करने से इनकार करने पर जबरदस्ती करने की कोशिश हुई, तो कुनिका ने मजबूती से उनका साथ दिया। उनका तर्क साफ था, जिसे आदत है, जिम्मेदारी उसी की है।
 
‘चेले’ वाली सोच पर प्रहार
नीलम ने जब मदद करने की बात कही, तो कुनिका ने साफ कहा कि मदद करना किसी की "चेलागिरी" नहीं है। यह लॉजिक हाउस में दुर्लभ है और यही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। उन्होंने बार-बार दिखाया कि उनकी लीडरशिप सिर्फ आदेश देने की नहीं, बल्कि न्याय करने की है।
 
सीनियरिटी और डिग्निटी का जलवा
जब बशीर ने उन्हें टोका, तो कुनिका ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि उनसे इज्जत से बात करें। यह पल सोशल मीडिया पर मीम-मटेरियल बन गया और फैन्स ने उन्हें ‘बैडास वुमन’ कहना शुरू कर दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि लोकतंत्र में जब सरकार को सपोर्ट नहीं मिलता, तो सरकार इस्तीफ़ा देती है, यह बयान हाउस में नया आयाम लेकर आया।
 
डिग्निटी से किया बाउंड्री सेट
फरहाना ने जब निजी जिंदगी और बच्चों पर टिप्पणी करने की कोशिश की, तो कुनिका ने तुरंत सख्त लहज़े में चेतावनी दी, परिवार पर बात नहीं होगी। यह केवल डिफेंस नहीं था, बल्कि आत्मसम्मान और डिग्निटी की मांग थी।
 
स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और ग्रेस
कुनिका ने खुद को न सिर्फ स्ट्रॉन्ग लीडर के रूप में, बल्कि इंसानियत और गरिमा से भरे शख्स के रूप में साबित किया। चाहे नेहल के सवालों को इग्नोर करना हो या ग़ुस्से की जगह स्माइल के साथ वॉक आउट करना, उन्होंने हर पल यह दिखाया कि बिग बॉस हाउस में सर्वाइव करने का सबसे बड़ा हथियार बाउंड्री सेट करना है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कीकू शारदा ने लिया 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से ब्रेक, अब इस रियलिटी शो में आएंगे नजर