1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 19 premiere salman khan love life confession tanya mittal

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Salman Khan
रविवार रात बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और भाईजान यानी सलमान खान ने आते ही माहौल गरमा दिया। रेड कार्पेट, झमाझम लाइट्स और सलमान की स्माइल, सब मिलाकर शो का तड़का दोगुना हो गया।
 
तान्या मित्तल का सवाल और भाईजान का दिल का दर्द
शो में आईं तान्या मित्तल, जो एक इन्फ्लुएंसर, मोटिवेशनल स्पीकर और मिस एशिया रह चुकी हैं। सलमान ने उनसे हंसते-हंसते पूछ लिया-  “आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी?” जवाब आया – “प्रेम रतन धन पायो।” भाई ये तो बटर लगाने की हद है। 
 
खैर, फिर तान्या ने सलमान से पूछ डाला – “क्या सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रह जाता है?” भाईजान का जवाब सुनकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं- “मुझे अब तक सच्चा प्यार हुआ ही नहीं।”
(ओ भाई! ट्विटर पर अब ट्रेंड होगा – #SalmanKiPremKahani!)
 
भाईजान की लव लाइफ का फ्लैशबैक
भाई के इस बयान के बाद फिर से उनकी लव स्टोरीज चर्चा में आ गईं, संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ तक... मतलब भाईजान का दिल आज भी सिंगल सवारी है।
 
सलमान का ‘ब्रेकअप टिप्स गुरु मंत्र’
वैसे बता दें, सलमान पहले भी प्यार पर गहरी बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था – ब्रेकअप हो गया? “लेट इट गो!” जैसे बैंड-एड हटाते हो वैसे हटाओ, रो लो, और फिर बाहर निकलकर बोलो – “व्हाट्स अप? लाइफ कूल है!”
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे