सम्बंधित जानकारी
- मुन्नावर फारुकी के साथ काम करना है मजेदार सफ़र : सोनाली बेंद्रे
- गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनके बीच सब सुलझ गया...
- 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिर दिखेंगे साथ, प्रियदर्शन की हैवान में आएंगे नजर
- बैकलेस स्ट्रैपी ड्रेस में दिशा पाटनी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
- कॉर्सेट टॉप और स्लीक स्कर्ट में सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज, बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कन
मैं थक चुका हूं, प्रियदर्शन ने किया रिटायरमेंट लेने का ऐलान!
दिग्गज फिल्ममेकर-निर्देशक प्रियदर्शन ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान उनकी फिल्म 'हैवान' की घोषणा हुई है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टीऔर परेश रावल के साथ हिट फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट भी ला रहे हैं।
इसी बीच प्रियदर्शन ने अपने रिटायरमेंट प्लान से पर्दा उठा दिया है। प्रियदर्शन ने बताया कि वह जल्द ही अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। क्योंकि वह थक चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया की वो अपनी 100वीं फिल्म के साथ रिटायर होने की सोच रहे हैं।
ओनमनोरमा संग बात करते हुए अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, एक बार मैं इन फिल्मों को पूरा कर लूं, उसके बाद मैं रिटायर होने की योजना बना रहा हूं। मैं थक गया हूं।'
प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 को लेकर कहा, मैं आमतौर पर अपनी मूल फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाता, यह मेरी पसंदीदा काम करने की शैली नहीं है। लेकिन मैं हेरा फेरी 3 जरूर बनाऊंगा, क्योंकि निर्माता लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
वहीं अपनी फिल्म 'हैवान' को लेकर प्रियदर्शन ने बताया कि यह मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है, लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा मूल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहनलाल हिंदी वर्जन का भी हिस्सा होंगे। उनका किरदार दर्शकों के लिए निश्चित रूप से एक सरप्राइज होगा।
